पौड़ी : पोखड़ा में बाल विवाह की कोशिश नाकाम, संयुक्त टीम ने नाबालिग का किया रेस्क्यू

Team PahadRaftar

पोखड़ा में बाल विवाह की कोशिश नाकाम, संयुक्त टीम ने नाबालिग का किया रेस्क्यू

जसपाल नेगी, पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा क्षेत्र में बाल विवाह की एक संभावित घटना को समय रहते रोक दिया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

जिला परिवीक्षा अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि नौ मई को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को बाल विवाह की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मामला बाल कल्याण समिति को अवगत कराया गया। समिति अध्यक्ष राकेश चंद्रा बिडालिया के निर्देश पर पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई।

सत्यापन के दौरान एक नाबालिग बालिका का विवाह प्रस्तावित पाया गया। टीम ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए बाल विवाह रुकवा दिया। इसके बाद बालिका को संरक्षण एवं देखरेख के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। फिलहाल उसे सुरक्षित पुनर्वास केंद्र में रखा गया है, जहां परामर्श और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में जनपद में बाल विवाह रोकथाम और जन-जागरूकता अभियान चलाया गया था। जागरूक नागरिकों द्वारा समय पर सूचना देने से यह कार्रवाई संभव हो सकी और एक बालिका का भविष्य सुरक्षित किया जा सका।

Leave a Reply

Next Post

पौड़ी : सैनिक सम्मेलन में राज्यपाल ने बढ़ाया जवानों का उत्साह

सैनिक सम्मेलन में राज्यपाल ने बढ़ाया जवानों का उत्साह जसपाल नेगी, लैंसडाउन : उत्तराखंड के राज्यपाल ने दो दिवसीय लैंसडाउन दौरे के दूसरे दिन सैनिक सम्मेलन में शामिल होकर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने जनपद में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा भी […]

You May Like