पौड़ी : सैनिक सम्मेलन में राज्यपाल ने बढ़ाया जवानों का उत्साह

Team PahadRaftar

सैनिक सम्मेलन में राज्यपाल ने बढ़ाया जवानों का उत्साह

जसपाल नेगी, लैंसडाउन : उत्तराखंड के राज्यपाल ने दो दिवसीय लैंसडाउन दौरे के दूसरे दिन सैनिक सम्मेलन में शामिल होकर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने जनपद में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा भी की।

राज्यपाल ने कार्यक्रम की शुरुआत वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की। इसके बाद आयोजित सैनिक सम्मेलन में सैनिकों और उनके परिजनों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि गढ़वाल राइफल्स देश की शौर्य, अनुशासन और बलिदान की पहचान रही है। उन्होंने गढ़वाल राइफल्स केंद्र को उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष ट्रॉफी भी प्रदान की।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है और यहां के युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना जन्मजात होती है। उन्होंने वीर नारियों के साहस और धैर्य की सराहना करते हुए कहा कि सैनिकों के बलिदान के पीछे उनके परिवारों का भी बड़ा योगदान होता है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सेना में बिताए उनके 40 वर्षों का अनुभव उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सैनिक जीवन को अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च उदाहरण बताया।

बैठक में पालकोट एडवेंचर पार्क, लैंसडाउन पेयजल योजना, गुमखाल-सतपुली सड़क मार्ग, विज्ञान संग्रहालय, नयार वैली फेस्टिवल और हेरिटेज म्यूजियम सहित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि गोट वैली, दुग्ध फार्मिंग, हर्बल चाय यूनिट, मसाला यूनिट और होमस्टे जैसी योजनाओं से स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है।

इस मौके पर सेंटर सूबेदार मेजर नंद किशोर, एएसपी मनोज कुमार ठाकुर, सीओ निहारिका सेमवाल, सीएमओ शिव मोहन शुक्ला समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : ज्योतिर्मठ में कांग्रेस का महामंथन, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

ज्योतिर्मठ में कांग्रेस का महामंथन, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ : नगर सभागार ज्योतिर्मठ में रविवार को ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित सांगठनिक बैठक में कांग्रेस नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बैठक में […]

You May Like