चमोली : ICSE-ISC परिणाम : ज्योति विद्यालय के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन

Team PahadRaftar

ज्योति विद्यालय के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
ICSE-ISC परिणाम में हाईस्कूल में 93% और इंटर में 86% रहा सर्वोच्च अंक

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ। आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणाम में ज्योति विद्यालय, ज्योतिर्मठ के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इंटरमीडिएट में शाश्वत ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। निश्चय (85.75%), अक्षत (85%), श्रेया (81.5%), आयुष रावत (81.5%) और अनुभव (81.25%) ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए।

हाईस्कूल में तेजस शाह ने 93 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। परिधि (92%) और कविता (90%) भी प्रमुख रूप से सफल रहे।

विद्यालय के 16 इंटरमीडिएट और 36 हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने विशेष योग्यता के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।

वरिष्ठ शिक्षक गोवर्धन प्रसाद ने बताया कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

विद्यालय प्रबंधक फादर जिंटो और प्रधानाध्यापिका सिस्टर दीप्ति ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Next Post

कर्णप्रयाग : इंटर में सौम्या चौहान 97.5% के साथ टॉपर, हाईस्कूल में भी शानदार प्रदर्शन

कर्णप्रयाग : द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग का 100% रिजल्ट, जिले में फिर अव्वल इंटर में सौम्या चौहान 97.5% के साथ टॉपर, हाईस्कूल में भी शानदार प्रदर्शन कर्णप्रयाग। द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग ने आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा 2025-26 में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए […]

You May Like