कर्णप्रयाग : द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग का 100% रिजल्ट, जिले में फिर अव्वल
इंटर में सौम्या चौहान 97.5% के साथ टॉपर, हाईस्कूल में भी शानदार प्रदर्शन

कर्णप्रयाग। द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग ने आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा 2025-26 में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
इंटरमीडिएट में छात्रा सौम्या चौहान ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। मानसी जैन (97%) और दीपिका पंत (96.25%) ने भी बेहतरीन अंक प्राप्त किए।
हाईस्कूल में भी सभी विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर 100 प्रतिशत सफलता दर्ज की। सिद्धार्थ भंडारी ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अन्य छात्रों ने भी 88.4%, 88% और 85.6% अंक प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्या गीता खंडूरी ने परिणाम पर खुशी जताते हुए विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयास और अनुशासन का परिणाम है।

