
पालिटेक्निक गौचर का सात दिवसीय विशेष एनएसएस कैंप बसन्तपुर में हुआ शुरू
केएस असवाल
गौचर : राजकीय पालीटेक्निक गौचर का सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर नगरपालिका क्षेत्र गौचर के बसन्तपुर वार्ड में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ
प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर शिविरार्थियों द्वारा बेहतरीन प्रस्तुतीकरण सराहनीय रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड सभासद बन्दना रावत एवं संस्थान के प्राचार्य राजकुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर एन. एस. एस. अधिकारी श्रीमती शीतल बैरवाण ने इस सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं संस्थान के प्राचार्य राजकुमार ने स्वयं सेवियों का मार्गदर्शन करते हुऐ अनुशासित होकर कार्य करने की नसीहत दी गई। शुभारंभ के इस मौके पर आई. टी. के विभागाध्यक्ष मनीष नेगी, इलेक्ट्रॉनिक के विभाग प्रभारी लक्ष्मण सिंह रावत, व्याख्याता संजय सिंह, विभाग प्रभारी अनुप्रयुक्त, द्वारिका प्रसाद, व्याख्याता अरविंद रावत, व्याख्याता श्रीमती किरन रैवानी, महिला मंगल दल की पूर्व अध्यक्षा पिंकी देवी आदि मौजूद रहे।

