चमोली : लामबगड़ में ब्रेक फेल और स्टेयरिंग लॉक होने से अनियंत्रित हुई बस, 25 यात्री बाल-बाल बचे

Team PahadRaftar

सड़क किनारे पत्थर से टकराकर रुकी बस, गोविंदघाट पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

संजय कुंवर

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम से 25 यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही बस गुरुवार को लामबगड़ के पास अचानक ब्रेक फेल होने और स्टेयरिंग लॉक होने से अनियंत्रित हो गई। बस गलत दिशा में मुड़ते हुए सड़क किनारे लगे पत्थर से जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। सभी 25 यात्री सुरक्षित हैं।

चमोली पुलिस के अनुसार वाहन संख्या यूके-14-पीए-023 बदरीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर हरिद्वार की ओर जा रहा था। लामबगड़ के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और स्टेयरिंग लॉक हो गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन गलत दिशा में मुड़कर सड़क किनारे लगे पत्थर से टकरा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही गोविंदघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात रही कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई।

इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया। यात्रियों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की गई और सभी को सुरक्षित हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

लामबगड़ के पास जिस स्थान पर बस अनियंत्रित हुई, वहां सड़क की भौगोलिक परिस्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में ब्रेक फेल और स्टेयरिंग लॉक होने के बावजूद बस के पत्थर से टकराकर रुक जाने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : फूलों की घाटी में टूटा पर्यटकों की आमद का रिकॉर्ड, 28,409 सैलानी पहुंचे

206 विदेशी पर्यटक भी पहुंचे घाटी, प्रवेश शुल्क से पार्क प्रशासन को मिला 53.62 लाख रुपये का राजस्व संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। विश्व धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है। सितंबर के पहले सप्ताह में भी घाटी में बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटक […]

You May Like