चमोली : पोखरी में जनकल्याण शिविर, 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

Team PahadRaftar

पोखरी में जनकल्याण शिविर, 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

केएस असवाल पोखरी। ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह’ के तहत शुक्रवार को विकासखंड सभागार पोखरी में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से 128 पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया, जबकि कुल 215 लोगों ने शिविर में प्रतिभाग किया।

शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे शिविरों से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को मौके पर ही लाभान्वित किया। कृषि विभाग ने नौ किसानों को बीज वितरित किए, जबकि उद्यान विभाग ने नौ लाभार्थियों को सब्जी बीज किट उपलब्ध कराई। समाज कल्याण विभाग ने 18, उद्योग विभाग ने पांच तथा महिला एवं बाल विकास विभाग ने चार महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की।

पशुपालन विभाग ने 14 पशुपालकों को दवाएं और तकनीकी जानकारी दी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 30 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर सेवाएं प्रदान कीं, जबकि आयुर्वेद विभाग ने 22 लाभार्थियों को औषधियां वितरित कीं। सैनिक कल्याण विभाग ने तीन और ग्राम विकास विभाग ने 14 लाभार्थियों को जॉब कार्ड एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से संबंधित प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

गोपेश्वर : घर से गई नाबालिग को चमोली पुलिस ने दो घंटे में खोजा, सकुशल परिजनों को सौंपा

चमोली। घर से नाराज होकर बिना बताए चली गई एक नाबालिग बालिका को चमोली पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की। पुलिस के अनुसार कोतवाली चमोली […]

You May Like