गोपेश्वर : घर से गई नाबालिग को चमोली पुलिस ने दो घंटे में खोजा, सकुशल परिजनों को सौंपा

Team PahadRaftar

चमोली। घर से नाराज होकर बिना बताए चली गई एक नाबालिग बालिका को चमोली पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की।

पुलिस के अनुसार कोतवाली चमोली में एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री बीती रात डांट-फटकार के बाद घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चलने पर पुलिस से मदद मांगी।

सूचना मिलते ही कोतवाली चमोली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल खोज अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर सघन तलाश की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। लगातार प्रयासों के बाद सूचना मिलने के मात्र दो घंटे के भीतर पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।

आवश्यक पूछताछ और विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और चमोली पुलिस की मुस्तैदी, संवेदनशील कार्यशैली तथा त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी टीम का आभार जताया।

चमोली पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता उनकी प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई करती है।

Next Post

चमोली : 40 दिन में 10 हजार पार पहुंचे पर्यटक, फूलों की घाटी में टूटा रिकॉर्ड

विश्व धरोहर वैली ऑफ फ्लावर्स बनी प्रकृति प्रेमियों की पहली पसंद, पार्क को 18.49 लाख रुपये की आय संजय कुंवर पहाड़ रफ्तार समाचार यूनेस्को की विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी (वैली ऑफ फ्लावर्स) राष्ट्रीय पार्क इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों की आमद से गुलजार है। उच्च हिमालयी भ्यूंडार घाटी […]

You May Like