चमोली : ज्योतिर्मठ में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 702 लोगों ने किया सामूहिक गायन

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 702 लोगों ने किया सामूहिक गायन

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत सामूहिक गायन आयोजित किया गया। केशव सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री चारधाम विकास एवं पर्यटन एवं मुख्यमंत्री सलाहकार माधव प्रसाद सेमवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया।

मुख्य वक्ता एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक भुवन उनियाल ने विद्यार्थियों को ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास और उसकी महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने राष्ट्रगीत के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को समझाया।

सामूहिक गायन में विद्यालय के 328 विद्यार्थियों और 374 अभिभावकों व स्थानीय लोगों समेत कुल 702 लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के सत्यापन अधिकारी डॉ. आशीष नारायण भट्ट भी मौजूद रहे।

प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य भरत सिंह भंडारी, मनोज बुटोला, चंद्रकला परमार, आरती, सलोनी, हरेन्द्र नेगी, संगीता समेत नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You May Like