वन महोत्सव : पैनी विद्यालय में छात्रों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Team PahadRaftar

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। वन महोत्सव सप्ताह के तहत अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की ओर से ज्योतिर्मठ रेंज क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को जोशीमठ रेंज के खनोटी नाले के समीप स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैनी में छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

वन क्षेत्राधिकारी डीएस खाती के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर और आसपास विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। छात्रों को पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी भी दी गई।

वन क्षेत्राधिकारी डीएस खाती ने कहा कि प्रकृति मानव जीवन की सबसे बड़ी धरोहर है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है। इससे हरियाली बढ़ेगी, जल स्रोत सुरक्षित रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिलेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य भोला दत्त जोशी ने वन विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी पैदा करते हैं।

कार्यक्रम में वन दरोगा बलवंत सिंह रावत, वन आरक्षी सुमन, दिनेश भट्ट, उमराव रावत, सहायक अध्यापक बीएस रावत, प्रभा खत्री सहित वन विभाग के कर्मचारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Next Post

थराली : बारिश बनी बाधा, स्वास्थ्य टीम ने 10 किमी पैदल चलकर कराया सुरक्षित प्रसव

बारिश बनी बाधा, स्वास्थ्य टीम ने 10 किमी पैदल चलकर कराया सुरक्षित प्रसव चमोली : जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क बंद होने से अस्पताल नहीं पहुंच सकी गर्भवती महिला का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। […]

You May Like