ऊखीमठ : जून में गूंजेगा कुमार लोक : शिवपुराण कथा-महायज्ञ की तिथियां घोषित, तैयारियां तेज

Team PahadRaftar

जून में गूंजेगा कुमार लोक : शिवपुराण कथा-महायज्ञ की तिथियां घोषित, तैयारियां तेज

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। देवभूमि में आस्था का बड़ा संगम होने जा रहा है। कुमार लोक स्थित कार्तिक स्वामी तीर्थ में जून माह में भव्य शिवपुराण कथा और महायज्ञ का आयोजन होगा। कनकचौरी में हुई कार्तिकेय मंदिर समिति की बैठक में कार्यक्रम की तिथियां घोषित कर दी गईं।

समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक के अनुसार 5 जून से 15 जून तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इस दौरान वेद मंत्रोच्चारण, कथा वाचन, हवन-पूजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 14 जून को निकलने वाली भव्य जल कलश यात्रा रहेगी। बीहड़ चट्टानों के बीच से गुजरने वाली इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।

इससे पहले 7 मई को 108 शंख बलम पूजा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें देशभर से वेदाचार्य, यज्ञाचार्य और श्रद्धालु भाग लेंगे।

बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां बांटी गईं। समिति पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

उत्साह चरम पर

कार्तिक स्वामी तीर्थ में होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

गौचर : यूकेडी ने खींची संगठन मजबूती की लकीर, गौचर में दर्जनों युवाओं ने थामा दामन

यूकेडी ने खींची संगठन मजबूती की लकीर, गौचर में दर्जनों युवाओं ने थामा दामन विज्ञापन  केएस असवाल गौचर। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। गौचर में आयोजित बैठक में दर्जनों युवाओं और स्थानीय लोगों ने पार्टी की सदस्यता […]

You May Like