चमोली : मिस्त्री हूं…— गौरव फर्स्वाण के पोस्ट से कांग्रेस में सियासी भूचाल

Team PahadRaftar

उपेक्षा या नए ठिकाने की तलाश? बयान के कई सियासी मायने

चमोली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की एक फेसबुक पोस्ट ने जिले की सियासत में भूचाल ला दिया है। “मैं मिस्त्री हूं, विश्वकर्मा की भूमिका में हूं… पता नहीं किस देवता का घर बनाना बाकी है” जैसे शब्दों ने पार्टी के भीतर असंतोष की अटकलों को हवा दे दी है।

राजनीतिक गलियारों में इस पोस्ट को सीधा-सीधा संगठन में उपेक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है, तो वहीं कुछ इसे आने वाले समय में बड़े फैसले का संकेत मान रहे हैं।

जमीनी पकड़ रखने वाले फर्स्वाण की सक्रियता और जनाधार को देखते हुए उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस के लिए चेतावनी मानी जा रही है। फिलहाल उन्होंने अपने बयान पर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन सियासी हलचल तेज हो गई है।

Next Post

चमोली : शिक्षक उमेश थपलियाल की पहल बनी मिसाल, शादी कार्ड में छपवाया ‘शराब पूर्ण बंद’

महिलाओं के आंदोलन को मिला बल, शिक्षक की पहल बनी उदाहरण सैकोट गांव से उठी जागरूकता की लहर, विवाह समारोहों में बदलती परंपरा चमोली : जिले में शराब के खिलाफ चल रहे जनजागरूकता अभियान के बीच सैकोट गांव के शिक्षक ने एक अनूठी पहल कर समाज के सामने मिसाल पेश […]

You May Like