पौड़ी : राठ महाविद्यालय में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक मरीजों की जांच

Team PahadRaftar

राठ महाविद्यालय में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक मरीजों की जांच

जसपाल नेगी, पौड़ी : स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को राठ महाविद्यालय पैठाणी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर में महिला रोग, बाल रोग व हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान आधुनिक उपकरणों से ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर की जांच भी की गई।

ट्रस्ट अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि यह ट्रस्ट का 12वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर है। इससे पूर्व भी ट्रस्ट राठ क्षेत्र के बूंगीधार, जगतपुरी, उफरैंखाल व रक्साल सहित कई स्थानों पर शिविर आयोजित कर चुका है।

इस अवसर पर डॉ. समब्यूल ताज, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. मुदित कुमार सिंह, डॉ. राजकुमार नेगी, डॉ. सलीम, डॉ. नदीम, डॉ. रजनीश व डॉ. दर्शना बानों समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

पौड़ी : वीडियो जारी कर युवक ने दी जान, सतपुली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

वीडियो जारी कर युवक ने दी जान, सतपुली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर जसपाल नेगी  पौड़ी: सतपुली के रायपुर पुल पर 20 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आत्महत्या से पहले युवक द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में सतपुली थाना और […]

You May Like