पौड़ी : कल्याणखाल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक लोगों ने कराई जांच

Team PahadRaftar

जसपाल नेगी पौड़ी। स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से कल्याणखाल मार्केट, बसोला में आयोजित 13वें निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. मुदित सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुम्बुल ताज, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सानी तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अली ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान शुगर, हड्डियों की घनत्व (बीएमडी), लिवर, त्वचा रोग, नेत्र परीक्षण तथा घुटनों के दर्द सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई।

 

चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित आहार लेने और बीमारी के लक्षण दिखने पर समय रहते उपचार कराने की सलाह दी। शिविर में जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : गौचर बाजार में पालिका की सख्ती, 20 चालान कर वसूला 9,500 रुपये जुर्माना

केएस असवाल, गौचर : नगर पालिका परिषद गोचर ने रविवार को मुख्य बाजार में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण हटाए गए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के 20 चालान कर 9,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिशासी अधिकारी […]

You May Like