पौड़ी : 38 साल बाद मना घुड़दौड़ी संस्थान का स्थापना दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Team PahadRaftar

38 साल बाद मना घुड़दौड़ी संस्थान का स्थापना दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

जसपाल नेगी पौड़ी। घुड़दौड़ी में दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

शनिवार को आयोजित समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग की बैठकों में द्वारहाट और घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेजों का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि 38 वर्ष बाद संस्थान का स्थापना दिवस मनाया जाना गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि संस्थान में छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर छात्रावास सुविधाएं विकसित की जाएंगी। फैकल्टी के लंबित प्रमोशन शीघ्र किए जाएंगे। साथ ही ओपन जिम, आधुनिक पुस्तकालय और स्टेडियम निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घुड़दौड़ी संस्थान को देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों में शामिल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

डा. रावत ने कहा कि संस्थान में हर वर्ष पूर्व छात्र सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि पुराने छात्र संस्थान से जुड़े रहें और वर्तमान विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिल सके।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डा. वीके बंगा, रजिस्ट्रार संदीप कुमार, डीन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट डा. केएस भाटिया, डा. केकेएस मेर, डा. संजय गैरोला, डा. एमके अग्रवाल सहित कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

गौचर : कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का गौचर में जोरदार स्वागत

कुमारी शैलजा के स्वागत में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता केएस असवाल गौचर : कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष , नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व विधायक केदारनाथ भी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम में, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुकेश नेगी, […]

You May Like