कर्णप्रयाग : झिरकोटी में एसआईआर के नोटिसों का निस्तारण, डिजिटल मैपिंग भी पूरी

Team PahadRaftar

झिरकोटी में एसआईआर के नोटिसों का निस्तारण, डिजिटल मैपिंग भी पूरी

केएस असवाल कर्णप्रयाग / गौचर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत तहसील कर्णप्रयाग क्षेत्र के झिरकोटी गांव में मतदाताओं को जारी नोटिसों के निस्तारण और डिजिटल मैपिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। पंचायत भवन में आयोजित अभियान में अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को जारी नोटिसों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

राजस्व उप निरीक्षक मनीष रावत ने बताया कि दोपहर एक बजे तक 120 से अधिक ग्रामीणों को मिले नोटिसों के आधार पर निर्वाचन आयोग से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही संबंधित मतदाताओं की डिजिटल मैपिंग का कार्य भी मौके पर पूरा किया गया।

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में नोटिसों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और विश्वास के साथ किया जा रहा है। ग्रामीणों से प्राप्त दस्तावेजों और जानकारी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अभियान में अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग विशाल राज, राजस्व उप निरीक्षक मनीष रावत, बीएलओ चंद्र बल्लभ देवली, ग्राम पंचायत अधिकारी हिम्मत सिंह पुंडीर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरिता देवी और ग्राम प्रधान राजे सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों की मौजूदगी में हो रहा सत्यापन

अभियान के दौरान ग्रामीणों को नोटिसों के संबंध में जानकारी दी गई और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर आपत्तियों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत डिजिटल मैपिंग और सत्यापन का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

जोशीमठ : हर घर तिरंगा के तहत निकली रैली, क्विज में यमुना ग्रुप रहा अव्वल

हर घर तिरंगा के तहत निकली रैली, क्विज में यमुना ग्रुप रहा अव्वल संजय कुंवर जोशीमठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नमामि गंगे इकाई और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और जागरूकता रैली का आयोजन […]

You May Like