बदरीनाथ : बारिश के बीच बदरीनाथ से माणा तक निकली साइकिल रैली

Team PahadRaftar

विश्व पर्यटन दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत युवाओं ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संजय कुंवर, बदरीनाथ। विश्व पर्यटन दिवस पर रविवार को बदरीनाथ धाम में बारिश के बीच ‘संडे ऑन साइकिल’ जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित साइकिल रैली बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार परिसर से शुरू होकर सीमांत गांव माणा तक पहुंची। बारिश के बावजूद युवाओं ने उत्साह के साथ रैली में भाग लिया।

अभियान के माध्यम से युवाओं को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही दैनिक जीवन में फिटनेस को शामिल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल जैसे प्रदूषण रहित साधनों को अपनाने का संदेश दिया गया।

आयोजन समिति के विमलेश पंवार और अजय भट्ट ने बताया कि ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान को फिट इंडिया मूवमेंट से जोड़कर आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने के साथ ही फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। उन्होंने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी अभियान है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर इस तरह के आयोजन से पर्यटकों और स्थानीय युवाओं को स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जा सकता है। बारिश के बीच बदरीनाथ से माणा तक साइकिल चलाकर युवाओं ने स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण अनुकूल परिवहन का संदेश दिया।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : द्रोणागिरी में भूस्खलन से कई मकान खतरे की जद में

शनिवार देर शाम तेज बारिश के बाद ढही सुरक्षा दीवार, ग्रामीणों में दहशत; प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम की मांग संजय कुंवर चमोली। जिले में शनिवार से लगातार हो रही बारिश के बीच जोशीमठ विकासखंड के दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में भूस्खलन की घटना सामने आई है। शनिवार देर शाम हुई तेज […]

You May Like