थराली : तार में उलझा भालू रातभर करता रहा संघर्ष, वन विभाग ने सुरक्षित निकाला

Team PahadRaftar

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

गिरीश चंदोला

थराली (चमोली)। विकासखंड थराली के कुराड़ गांव के लूणगिल तोक में भोजन की तलाश में जंगल से निकला एक भालू तार में फंस गया। रातभर छटपटाने के बाद भी वह खुद को तार से मुक्त नहीं कर पाया। सुबह भालू की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने भालू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, भालू देर रात तार में उलझ गया था। सुबह उसकी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे फंसा देखा और वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने जाल की मदद से भालू को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेंजर मनोज देवाड़ी ने बताया कि भोजन की तलाश में जंगल से बाहर आया भालू तार में उलझ गया था। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित रेस्क्यू के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : बदरीनाथ में बिगड़ी श्रद्धालु की तबीयत, एयर एम्बुलेंस से देहरादून भेजा

60 वर्षीय श्रद्धालु को हायर सेंटर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने की व्यवस्था गिरीश चंदोला चमोली। बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी 60 वर्षीय बृजमोहन माहेश्वरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून […]

You May Like