
राजेंद्र सिंह नेगी उपाध्यक्ष और मदन मोहन वैष्णव को मिली प्रबंधक की जिम्मेदारी
केएस असवाल
गौचर (चमोली)। श्री गोविन्द संस्कृत उच्चतर माध्यमिक पाठशाला शांति सदन गौचर में विद्यालय प्रबंध समिति का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। सभी पदों पर एक-एक वैध नामांकन होने के चलते मतदान की नौबत नहीं आई।
निर्वाचन में संदीप वैष्णव को अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, मदन मोहन वैष्णव को प्रबंधक, रघुवीर प्रसाद को उप प्रबंधक और सदन सिंह को कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में श्री सनातन धर्म संस्कृत उच्चतर माध्यमिक पाठशाला किमोठा के प्रधानाचार्य नवीन सेमवाल तथा निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री ज्वालामुखी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक पाठशाला थाला चंद्रशिला के प्रधानाचार्य कैलाश प्रसाद सेमवाल मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर प्रसाद थपलियाल ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई गई। नई प्रबंध समिति के गठन पर विद्यालय परिवार ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
