
पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ प्रतिष्ठान, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और व्यापारियों ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं
गौचर। नगर पालिका गौचर के धारीनगर में मंगलवार को श्रीराम फिलिंग स्टेशन का विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुभारंभ हुआ। फिलिंग स्टेशन के शुरू होने से गौचर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के वाहन चालकों को अब पेट्रोल और डीजल की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।
शुभारंभ अवसर पर फिलिंग स्टेशन के डीलर अरुण मिश्रा एवं उनके दामाद रजत चमोली ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठान के सफल संचालन की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर प्रतिष्ठान के संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष दिग्पाल गुंसाई, प्रेस क्लब गौचर के अध्यक्ष खुशाल सिंह असवाल, ईश्वर सिंह राणा, संदीप कुमार, गोविन्द सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, अजय किशोर भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, सुभाष गैरोला, हरीश मिश्रा और मगनानंद मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं पत्रकार लक्ष्मी प्रसाद कमेड़ी एवं दिनेश जोशी समेत क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी समारोह में शिरकत की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि धारीनगर में श्रीराम फिलिंग स्टेशन शुरू होने से गौचर और आसपास के गांवों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। पेट्रोल-डीजल के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भर रहने वाले वाहन चालकों को अब स्थानीय स्तर पर ही ईंधन उपलब्ध हो सकेगा। इससे लोगों के समय और आवागमन की परेशानी में भी कमी आएगी।
फिलिंग स्टेशन संचालकों ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

