
17 नवंबर को चमोली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, दोपहर 12:45 बजे देहरादून के लिए होंगे रवाना
पीपलकोटी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार, 17 नवंबर को चमोली जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह पीपलकोटी में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से सेमलडाला हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह पीपलकोटी में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। सम्मेलन में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे सेमलडाला हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

