गौचर : बाल विवाह के खिलाफ छात्राओं ने ली शपथ, जागरूकता का दिया संदेश

Team PahadRaftar

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत गौचर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

केएस असवाल गौचर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे सुरक्षित बचपन अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इस सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। छात्राओं ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या सुमन ध्यानी, शिक्षिका रेखा राणा, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष काजल भंडारी, जेंडर स्पेशलिस्ट दिव्या रावत और केंद्र प्रशासिका रश्मि रावत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में सभी छह मृतकों के शव बरामद, एम्स ऋषिकेश भेजे

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ समेत कई एजेंसियों ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान संजय कुंवर चमोली। जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृत सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। दुर्गम और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच बचाव […]

You May Like