गौचर में कामधेनु रामलीला का शुभारंभ, हनुमान ध्वज स्थापित
केएस असवाल
गौचर (चमोली)। गौचर में रविवार को जनकल्याण लोकसेवा समिति के तत्वावधान में कामधेनु रामलीला का शुभारंभ हनुमान ध्वज स्थापना के साथ हुआ। इससे पूर्व क्षेत्रपाल रावल देवता और मां कालिका की पूजा-अर्चना की गई। रघुनाथ मंदिर से निकली हनुमान ध्वज यात्रा मुख्य बाजार होते हुए मेला मैदान पहुंची, जहां विधि-विधान से ध्वज स्थापित किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक अनिल नौटियाल सहित भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, वार्ड सभासद पूनम रावत, ममता देवी, विनीत रावत, सुनील कुमार, जगदीश जोशी, कमल कांत कांडपाल, महादेव प्रसाद बहुगुणा, डॉ. कैलाश शैली, त्रिभुवन भंडारी और कमल सिंह भंडारी मौजूद रहे।
शाम पांच बजे रामलीला का मंचन नट-नटी प्रसंग से भगवान श्रीराम के जन्म तक किया गया। समिति अध्यक्ष सुनील पंवार ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी, सदस्य और कलाकार भी मौजूद रहे।
