गोपेश्वर : क्रॉस कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Team PahadRaftar

क्रॉस कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

दिग्पाल गुसाईं 

गोपेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व बेला पर खेल विभाग की ओर से गोपेश्वर में क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं के सात आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने दो से सात किलोमीटर तक दौड़ लगाई।

स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से घिंघराण मोटर मार्ग पर निर्धारित स्थान तक हुई दौड़ का शुभारंभ पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट और जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेन्द्र नाथ द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।

अंडर-12 बालक वर्ग की दो किलोमीटर दौड़ में जीआईसी टंगसा के इशु कुमार प्रथम, जीआईसी बैरागना के यश द्वितीय और नवजोत तृतीय रहे। अंडर-14 बालक वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में जीआईसी बैरागना के अनमोल प्रथम, जीआईसी माणा घिघराण के पीयूष रावत द्वितीय और जीआईसी बैरागना के चिराग तृतीय रहे।

अंडर-17 बालक वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में जीआईसी ज्योतिर्मठ के शिवम प्रथम, जीआईसी बैरागना के कृष्णा बिष्ट द्वितीय और हिमांशु तृतीय रहे। बालक ओपन वर्ग की सात किलोमीटर दौड़ में गोपीनाथ एकेडमी गोपेश्वर के विक्रम सिंह प्रथम, चंदन सिंह द्वितीय और अनूप सिंह तृतीय रहे।

अंडर-12 बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की अनुष्का गौड़ प्रथम, नेशनल पब्लिक स्कूल की बबिता द्वितीय और सुबोध प्रेम विद्या मंदिर की अनुष्का नेगी तृतीय रहीं। अंडर-16 बालिका वर्ग में जीआईसी गोपेश्वर की रोशनी प्रथम और लक्ष्मी द्वितीय रहीं। बालिका ओपन वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में पीजी कॉलेज गोपेश्वर की दीपशिखा प्रथम, दिया द्वितीय और रश्मि बिष्ट तृतीय रहीं।

सभी वर्गों के विजेता और अन्य स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित रूप से खेलों से जुड़े रहने और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

You May Like