गौचर : बमोथ गांव में ग्राम गोष्ठी, विद्या भारती के संस्कारयुक्त शिक्षा का दिया संदेश

Team PahadRaftar

गौचर में सरस्वती विद्या मंदिर की पहल, गांव-गांव पहुंचा संस्कार शिक्षा का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर का आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

केएस असवाल 

गौचर/चमोली : भक्तराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर द्वारा समीपवर्ती ग्राम बमोथ में ग्राम गोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों को अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। इस दौरान संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

विद्यालय के आचार्य शंकर महावीर ने कहा कि विद्या भारती का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नैतिक मूल्यों व संस्कारों से युक्त शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देशभर में विद्या भारती के हजारों विद्यालयों में लाखों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में शिक्षा दिलाने की अपील की।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत भवन बमोथ में मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

आचार्य शंकर महावीर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम गोष्ठी की संयोजिका एवं महिला मंगल दल की अध्यक्ष दीपा नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश रावत, पूर्व वन पंचायत सरपंच सुधीर नेगी, संस्थापक प्रबंधक ललिता प्रसाद लखेड़ा सहित विद्यालय परिवार के सुमित मैखुरी, भावना पुरोहित, विवेक मैखुरी, कमेंद्र रौथाण, सुनील कुमार तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Next Post

बसन्त नवरात्रि विशेष : चौखम्बा की गोद में बसे मनणामाई तीर्थ की दिव्य महिमा

मनणामाई तीर्थ : जहां तप, प्रकृति और आस्था का अद्भुत संगम चौखम्बा की छांव में बसन्त नवरात्रि का दिव्य आह्वान 32 किमी ट्रैक के रोमांच संग मिलता है आध्यात्मिक सुकून बुग्यालों की मखमली चादर में सजा हिमालय का पावन धाम लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग : बसन्त नवरात्रि के पावन अवसर पर हिमालय […]

You May Like