
चमोली प्रमुख संगठन की कमान अनूप सिंह नेगी को, कर्णप्रयाग बैठक में सर्वसम्मति से बने जिलाध्यक्ष
संजय कुंवर कर्णप्रयाग। जनपद चमोली के समस्त ब्लॉक प्रमुखों की मंगलवार को कर्णप्रयाग ब्लॉक में आयोजित बैठक में प्रमुख संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर ज्योतिर्मठ ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। उनके चयन पर प्रमुखों ने खुशी जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।
बैठक में जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे प्रमुखों ने पंचायतों और विकास कार्यों से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही ब्लॉक स्तर की समस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
इस दौरान गणेश चंदोला, तेजपाल रावत, प्रवीण पुरोहित, हिमा नेगी, विनीता देवी, दीपिका मैखुरी, राजी देवी समेत जिले के तमाम ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे।

