गोपेश्वर : गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां तेज

Team PahadRaftar

डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश

केएस असवाल गोपेश्वर। गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र को लेकर चमोली जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में अधिकारियों को सत्र के सफल, सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पेयजल भंडारण बढ़ाने, शौचालय व स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग व बैरिकेडिंग के साथ चिकित्सा टीम, एंबुलेंस और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने सभी विभागों को स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

गोपेश्वर : क्रॉस कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

क्रॉस कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम दिग्पाल गुसाईं  गोपेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व बेला पर खेल विभाग की ओर से गोपेश्वर में क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं के सात आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग […]

You May Like