चमोली : पीजी कॉलेज जोशीमठ में नवल किशोर अध्यक्ष निर्वाचित

Team PahadRaftar

संजय कुंवर, जोशीमठ : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में छात्रसंघ चुनाव सत्र 2026-27 के परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर नवल किशोर ने 118 मत प्राप्त कर विशाल भारती को 35 मतों से हराया। विशाल को 83 मत मिले।

उपाध्यक्ष पद पर सायना ने 114 मत हासिल कर शिखा डिमरी को 47 मतों से पराजित किया। शिखा को 67 मत मिले। सचिव पद पर अंकित ने 106 मत प्राप्त कर भूमिका को 18 मतों से हराया। भूमिका को 88 मत मिले।

सहसचिव पद पर सिमरन ने 130 मत हासिल कर 66 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर दिव्या ने 115 मत प्राप्त कर खुशी को पांच मतों से पराजित किया। खुशी को 110 मत मिले।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सुमित सिंह ने 84 मत हासिल कर ज्योति को तीन मतों के मामूली अंतर से हराया। ज्योति को 81 मत प्राप्त हुए।

प्राचार्य प्रो. पंकज कुमार पांडेय ने चुनाव परिणाम घोषित करने के बाद नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए छात्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशोरी लाल रवांटा के नेतृत्व में निर्वाचन समिति ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। महाविद्यालय प्रशासन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से महाविद्यालय के अनुशासन और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Next Post

रुद्रप्रयाग : दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत का आरोप, पांच हजार लेते चिकित्सक गिरफ्तार

लक्ष्मण नेगी रुद्रप्रयाग । दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस टीम ने जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग की कोटेश्वर इकाई में तैनात आर्थोपेडिक सर्जन को गिरफ्तार किया है। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। […]

You May Like