ऊखीमठ : पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ अखंड रामायण पाठ, भक्तिमय रहा रामलीला मैदान

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान के हनुमान मंदिर में दो दिनों से चल रहे अखंड रामायण पाठ का मंगलवार को विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति देकर समापन हुआ। इस दौरान पूरा रामलीला मैदान भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयघोष से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और हवन में आहुति देकर सुख-समृद्धि व सर्वकल्याण की कामना की।

अखंड रामायण पाठ के शुभारंभ से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दो दिनों तक रामायण की चौपाइयों, भजनों और श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय रामभक्तों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी पाठ में सहभागिता की।

मंगलवार को पंडित राजन सेमवाल के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति देकर क्षेत्र, समाज और देश की सुख-समृद्धि तथा सर्वकल्याण की प्रार्थना की। पूर्णाहुति के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।

आयोजक राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अखंड रामायण पाठ का उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करने के साथ भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। रामायण में निहित त्याग, सेवा, सत्य, धर्म और मर्यादा के आदर्श आज भी समाज का मार्गदर्शन करते हैं।

समापन अवसर पर शिक्षाविद भूपेंद्र राणा, शिव सिंह पंवार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।

इस मौके पर उद्योगपति खुशहाल सिंह नेगी, पूर्व प्रधान संदीप पुष्पाण, राय सिंह धर्म्वाण, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, हेमलता नौटियाल, रजनी भल्ला, पूनम नौटियाल, जगमोहन पंवार, बीना पंत, अनुजा तिवारी, शिव प्रसाद त्रिवेदी, मंजू रावत, दलवीर रावत, विनोद नौटियाल, धर्मेंद्र नेगी, अशोक तिवारी, राम सिंह रावत, आलोक पंत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

कर्णप्रयाग : महर्षि चरक जयंती पर सिमल्ट में लगा निश्शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

महर्षि चरक जयंती पर सिमल्ट में लगा निश्शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर केएस असवाल कर्णप्रयाग। महर्षि चरक जयंती के उपलक्ष्य में विकासखंड कर्णप्रयाग के सिमल्ट गांव में निश्शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 18 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान कई लोग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, […]

You May Like