गौचर : गौचर में ITBP की 8वीं वाहिनी ने शौर्य और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Team PahadRaftar

गौचर में ITBP की 8वीं वाहिनी ने शौर्य और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

केएस असवाल गौचर। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की 8वीं वाहिनी गौचर में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। वाहिनी के ऑफिसर कमांडिंग मनोज साह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान हिमवीरों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान प्रदान किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी और सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। ऑफिसर कमांडिंग ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक जवान का सर्वोच्च दायित्व है। हिमवीरों से पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया।

समारोह में अधिकारियों, हिमवीरों, हिमवीरांगनाओं और उनके स्वजन ने राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने वाहिनी परिसर में देशप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Reply

You May Like