गोपेश्वर : कल चमोली दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी

Team PahadRaftar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल चमोली दौरे पर, गोपीनाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना, जनसभा को करेंगे संबोधित

केएस असवाल गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार, 15 जुलाई को एक दिवसीय चमोली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गोपेश्वर स्थित ऐतिहासिक श्री गोपीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ ही पुलिस लाइन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे मिनी स्टेडियम हेलीपैड, गोपेश्वर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11:55 बजे श्री गोपीनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे से 1:20 बजे तक पुलिस लाइन, गोपेश्वर में आयोजित “सेवा, सुशासन, समर्पण एवं जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वह जनसभा को संबोधित करेंगे और सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:35 बजे मिनी स्टेडियम हेलीपैड, गोपेश्वर से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : यूकेडी में प्रकाश भट्ट को मिली केंद्रीय सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी, तुंगनाथ घाटी में खुशी

यूकेडी में प्रकाश भट्ट को मिली केंद्रीय सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी, तुंगनाथ घाटी में खुशी लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने तुंगनाथ घाटी के करोखी रोडू निवासी एवं पार्टी के केंद्रीय मंत्री प्रकाश भट्ट को केंद्रीय सह मीडिया प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी […]

You May Like