बागेश्वर : पिंडारी ट्रैक पर लापता पर्यटक की तलाश में जुटी पुलिस, कैमरा-रेनकोट मिले

Team PahadRaftar

बागेश्वर। पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता उत्तर प्रदेश के पर्यटक अभिषेक चौहान की तलाश में बागेश्वर पुलिस और एसडीआरएफ का अभियान लगातार जारी है। 29 मई से लापता पर्यटक की खोज के लिए पुलिस दुर्गम क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है।

तलाशी अभियान के दौरान छिल्याणी गधेरे के पास पिंडर नदी किनारे पर्यटक का कैमरा, रेनकोट और कैप बरामद हुए हैं। इसके बाद सर्च अभियान और तेज कर दिया गया है। बुधवार को ड्रोन और दूरबीन की मदद से गुफाओं, नदी किनारे के क्षेत्रों तथा अन्य दुर्गम स्थानों में गहन तलाशी ली गई।

कपकोट पुलिस ने मामले की जांच के तहत गाइड और होमस्टे संचालकों से भी विस्तृत पूछताछ की है। पुलिस पर्यटक की अंतिम लोकेशन और गतिविधियों से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा स्वयं अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उनके निर्देशन में पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि पर्यटक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Next Post

चमोली : आपदा पुनर्वास कार्यों की धीमी रफ्तार पर डीएम नाराज, अधिकारियों को दिए तेजी लाने के निर्देश

गोपेश्वर, गिरीश चंदोला संवाददाता। नन्दानगर और थराली क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। […]

You May Like