पौड़ी : कोटद्वार में सड़क पर उतरी पुलिस-प्रशासन की टीम, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Team PahadRaftar

बिना हेलमेट चलने वाले चार वाहन चालकों के कटे चालान

एल्कोमीटर से जांच, ट्रिपल राइडिंग और बिना लाइसेंस वालों पर भी नजर

जसपाल नेगी कोटद्वार। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने शुक्रवार को कोटद्वार में संयुक्त रूप से सघन यातायात चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में हुए अभियान में उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

नगर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस और ट्रैफिक टीम ने ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध वाहन चालकों की एल्कोमीटर से भी जांच की गई। कार्रवाई में बिना हेलमेट वाहन चला रहे चार दुपहिया चालकों के चालान किए गए।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। वहीं भारी वाहनों के चालकों को भी सुरक्षित ड्राइविंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों, फैक्ट्रियों और अन्य संस्थानों में भी यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने साफ कहा कि भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट, धर्मवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : कल से शुरू होगी द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खुलने की प्रक्रिया

कल से शुरू होगी द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खुलने की प्रक्रिया 19 मई को रवाना होगी उत्सव डोली, 21 मई को खुलेंगे बाबा के कपाट लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोलने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार से कपाट खुलने की धार्मिक […]

You May Like