चमोली : बिजली गिरने से मरीं 413 बकरियां, प्रशासन ने बांटी 16.52 लाख की राहत राशि

Team PahadRaftar

बिजली गिरने से मरीं 413 बकरियां, प्रशासन ने बांटी 16.52 लाख की राहत राशि

चमोली, संवाददाता : गौणा गांव के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से बकरियों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने प्रभावित पशुपालकों को राहत राशि वितरित की। शुक्रवार को राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे ने पशुपालकों को सहायता राशि के चेक सौंपे।

बीती 4 मई को भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 30 पशुपालकों की 413 बकरियां मर गई थीं। घटना के बाद जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर वन विभाग और तहसील प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की थी।

प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर 30 प्रभावित पशुपालकों को कुल 16 लाख 52 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की गई। सहायता राशि चेक के माध्यम से दी गई।

इस मौके पर तहसीलदार दिप्ती शिखा, गजेन्द्र रावत, अतुल शाह,हुकम सिंह, राकेश सिंह, बादर सिंह, सुनील सिंह, प्रकाश सिंह, मदन लाल, देवी लाल सहित अन्य ग्रामीण और आपदा प्रभावित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : सरकारी दफ्तरों में संस्कृत में भी लगेंगी नाम पट्टिकाएं

सरकारी दफ्तरों में संस्कृत में भी लगेंगी नाम पट्टिकाएं सचिव दीपक कुमार ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, जनगणना कार्य समय से पहले पूरा करने को कहा चमोली : सचिव दीपक कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान […]

You May Like