
ज्योतिर्मठ में कांग्रेस का महामंथन, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ : नगर सभागार ज्योतिर्मठ में रविवार को ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित सांगठनिक बैठक में कांग्रेस नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और भाजपा सरकार की नीतियों को जनता के बीच ले जाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष , नेता प्रतिपक्ष , सह-प्रभारी मनोज यादव और सुरेंद्र शर्मा पहुंचे। नेताओं का कार्यकर्ताओं ने ढोल-दमाऊ और पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि संगठन की ताकत बूथ स्तर पर होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि 2027 का चुनाव उत्तराखंड के स्वाभिमान और विकास की दिशा तय करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विधायक ने सीमांत क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों की स्थिति पर प्रकाश डाला।
बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, नगर अध्यक्ष प्रकाश नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष दिगम्बर बिष्ट समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

