पौड़ी : विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर पौड़ी में नौ इकाई रक्त संग्रहित, युवाओं से आगे आने की अपील

Team PahadRaftar

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर
पौड़ी में नौ इकाई रक्त संग्रहित, युवाओं से आगे आने की अपील

जसपाल नेगी पौड़ी : शुक्रवार को जिला चिकित्सालय पौड़ी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

शिविर का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नाजिश कलीम ने किया। शिविर में 19 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से नौ इकाई रक्त का सफलतापूर्वक संग्रह किया गया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

नाजिश कलीम ने कहा कि मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम रक्तदान है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि एक इकाई रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने कहा कि चिकित्सालयों में कई बार अचानक रक्त की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलडी सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी, जिला रेडक्रॉस सचिव केसर सिंह असवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : मेंहदी की रात गीत से चमके स्थानीय कलाकार, शिक्षक धनपति शाह बने युवाओं की प्रेरणा

मेंहदी की रात गीत से चमके स्थानीय कलाकार, शिक्षक धनपति शाह बने युवाओं की प्रेरणा  गोपेश्वर : पहाड़ की लोक संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान दिलाने वाला “मेंहदी की रात” एल्बम गीत इन दिनों लोगों की जुबान पर छाया हुआ है। शादी-ब्याह और पारंपरिक आयोजनों में यह गीत खास […]

You May Like