ऊखीमठ : भाजपा की जीत पर रुद्रप्रयाग में जश्न, केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना

Team PahadRaftar

भाजपा की जीत पर रुद्रप्रयाग में जश्न, केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर जिले में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान बांटा और एक-दूसरे को बधाई दी।

जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी जाहिर की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

वहीं, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने अगस्त्यमुनि में जश्न में शामिल होते हुए कहा कि यह जनादेश भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता के विश्वास को दर्शाता है।

जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि यह संगठन की मजबूत रणनीति और कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 केदारनाथ धाम में विशेष पूजा

भाजपा की जीत पर केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना की गई। विधायक आशा नौटियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

उन्होंने कहा कि बाबा केदार के आशीर्वाद से देश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

You May Like