हेमकुंड साहिब यात्रा : बर्फ हटाने में जुटे जवान, बड़ा अटलाकोटी तक मार्ग क्लियर

Team PahadRaftar

हेमकुंड साहिब यात्रा : बर्फ हटाने में जुटे जवान, बड़ा अटलाकोटी तक मार्ग क्लियर

संजय कुंवर 

चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। आस्था पथ पर जमी बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा प्रबंधन ट्रस्ट के सेवादार कठिन परिस्थितियों में लगातार मार्ग खोलने में जुटे हैं।

ट्रस्ट के सीनियर मैनेजर सरदार सेवा सिंह के अनुसार, 16 अप्रैल को गोविंद घाट से सेना के 22 जवानों की टीम को रवाना किया गया था। टीम लगातार बर्फ काटकर यात्रा मार्ग को सुचारु बनाने में लगी हुई है।

अब तक छोटा अटलाकोटी से बड़ा अटलाकोटी तक करीब तीन किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटा दी गई है। हालांकि यहां से आगे हेमकुंड साहिब धाम तक करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में अब भी तीन से पांच फीट तक बर्फ जमी हुई है।

सेवा सिंह ने बताया कि जवानों के उत्साह और सेवा भाव के चलते कपाट खुलने से पहले पूरा मार्ग साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। 23 मई को कपाट खुलने से पहले यात्रा मार्ग पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

Leave a Reply

You May Like