ज्योर्तिमठ : पुलना–भ्यूंडार घाटी में पूर्ण शराबबंदी, ग्रामीणों ने सामूहिक शपथ लेकर लिया बड़ा निर्णय

Team PahadRaftar

पुलना–भ्यूंडार घाटी में पूर्ण शराबबंदी, ग्रामीणों ने सामूहिक शपथ लेकर लिया बड़ा निर्णय

संजय कुंवर 

ज्योर्तिमठ : भ्यूंडार ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सभी प्रकार के नशे और शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सामूहिक निर्णय लिया है। यह गांव और यात्रा मार्ग का प्रमुख मेजबान गांव है।

लोकपाल घाटी के मेजबान गांव पुलना–भ्यूंडार ग्राम सभा में आयोजित खुली बैठक में समस्त ग्रामीणों ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर शराब और अन्य नशे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया।

बैठक में ग्राम प्रधान आनंद सिंह चौहान, ईको विकास समिति (EDC) अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह चौहान, महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती हेमंती चौहान, लोकपाल लक्ष्मण मंदिर समिति अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सामूहिक शपथ भी ली।

ग्राम सभा के निर्णय के अनुसार अब पुलना–भ्यूंडार घाटी में किसी भी सार्वजनिक समारोह, मांगलिक कार्यक्रम, पूजा-पाठ, चूड़ाकर्म, शादी-सगाई या अन्य सामाजिक आयोजनों में शराब परोसने तथा पीने-पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सामाजिक कार्रवाई के साथ जुर्माना लगाने का भी प्रावधान रखा गया है।

ईको विकास समिति भ्यूंडार के अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लोकपाल श्री हेमकुंड साहिब की पावन भूमि और विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी की मेजबानी करने वाली पुलना-भ्यूंडार घाटी में अब शराब को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने खुली बैठक में प्रस्ताव पारित कर सामाजिक, सांस्कृतिक और मांगलिक कार्यों में शराब से दूरी बनाने का संकल्प लिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहल गांव में बढ़ती सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और पवित्र धार्मिक क्षेत्र की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

 

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : केदारघाटी श्रद्धालु सेवा समिति के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से की भेंट 

केदारघाटी श्रद्धालु सेवा समिति के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से की भेंट  लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ। श्री केदार घाटी श्रद्धालु सेवा समिति के पदाधिकारियों ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत के नेतृत्व में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा से मुलाकात कर आगामी यात्रा सीजन में गौरीकुंड–केदारनाथ पैदल मार्ग पर संचालित कच्ची दुकानों […]

You May Like