गोपेश्वर : हिम ऊर्जा परियोजना के ओवरफ्लो से सड़क क्षतिग्रस्त, 15 लाख से अधिक नुकसान का आकलन

Team PahadRaftar

लोनिवि ने 15 लाख से अधिक का प्रारंभिक नुकसान बताया, संयुक्त जांच के बाद तय होगी क्षति

गिरीश चंदोला थराली। कांडई पुल के समीप बनाला क्षेत्र में हिम ऊर्जा पावर प्रोजेक्ट में ओवरफ्लो के बाद पाइप फटने से पानी और मलबा लोक निर्माण विभाग की सड़क पर आ गया। इससे करीब 100 मीटर सड़क प्रभावित हुई है। सड़क की 50 मीटर से अधिक पेंटिंग भी क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है।

 

लोनिवि ने प्रारंभिक आकलन में नुकसान 15 लाख रुपये से अधिक बताया है। विभाग परियोजना प्रबंधन को क्षतिपूर्ति के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, नुकसान की वास्तविक राशि संयुक्त निरीक्षण के बाद ही स्पष्ट होगी।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता अनूप सिंह ने बताया कि ओवरफ्लो के बाद पाइप फटने से पानी और मलबा सड़क तक पहुंचा। परियोजना और लोनिवि के इंजीनियर संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद क्षति का वास्तविक आकलन कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

घटना के समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में चिंता है। ग्रामीणों ने परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और घटना के कारणों की जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना में ओवरफ्लो की स्थिति पहले भी सामने आई है।

वहीं, परियोजना की जिम्मेदारी और क्षति की अंतिम स्थिति संयुक्त निरीक्षण व विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Next Post

देहरादून : रिस्पना फ्लाईओवर के नीचे से स्कूटी चोरी

रिस्पना फ्लाईओवर के नीचे से स्कूटी चोरी 20 सितंबर की शाम खड़ी की थी स्कूटी, शिकायत के बाद तलाश में जुटी पुलिस गिरीश चंदोला, देहरादून। रिस्पना फ्लाईओवर के नीचे खड़ी एक स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। 20 सितंबर की शाम करीब सात बजे स्कूटी खड़ी करने के […]

You May Like