चमोली : गौचर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या वीर भड़ माधो सिंह भंडारी के नाम, बलदेव राणा के अभिनय ने दर्शकों को किया भावुक

Team PahadRaftar

मलेथा की ऐतिहासिक गाथा का किया जीवंत मंचन, 10 वर्षीय पुत्र गजे सिंह के बलिदान का प्रसंग सुन नम हुईं आंखें

केएस असवाल 

गौचर, चमोली। 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या अमर शहीद वीर भड़ माधो सिंह भंडारी के नाम रही। गढ़वाली फिल्म चक्रचाल के अभिनेता बलदेव राणा ने मंच पर माधो सिंह भंडारी का किरदार निभाकर उनकी वीरता, त्याग और बलिदान की ऐतिहासिक गाथा को जीवंत कर दिया। उनके सशक्त अभिनय और भावपूर्ण संवादों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

सांस्कृतिक संध्या में बलदेव राणा ने मलेथा गांव की ऐतिहासिक गाथा का प्रभावशाली मंचन किया। उन्होंने बताया कि किस तरह माधो सिंह भंडारी ने मलेथा गांव की 82 एकड़ भूमि तक पानी पहुंचाने और सूखे से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए कठिन संघर्ष किया। इस प्रयास में अपने 10 वर्षीय पुत्र गजे सिंह के बलिदान की मार्मिक कथा ने दर्शकों को झकझोर दिया।

बलदेव राणा ने अपने अभिनय के माध्यम से माधो सिंह भंडारी के संघर्ष, साहस और त्याग को मंच पर साकार किया। प्रस्तुति के दौरान पूरा पंडाल भावुक हो उठा। दर्शक एकटक मंच की ओर देखते रहे और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

गौचर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में इस प्रस्तुति ने मनोरंजन के साथ ही उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास और लोकनायकों के अद्वितीय बलिदान को याद करने का अवसर भी दिया।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : पर्यटन के बढ़ते दबाव से घट रही मोनाल की साइटिंग, बर्ड काउंट में कम दिखा राज्य पक्षी

पर्यटन के बढ़ते दबाव से घट रही मोनाल की साइटिंग, बर्ड काउंट में कम दिखा राज्य पक्षी चमोली में दो दिवसीय उत्तराखंड बर्ड काउंट अभियान संपन्न, कुंवारी पास ट्रैक पर बारिश और बर्फबारी के बीच पक्षियों का किया गया अवलोकन ज्योतिर्मठ। हिमालय की दुर्लभ पक्षी संपदा और उत्तराखंड के राज्य […]

You May Like