बंगाल, असम व पुडुचेरी में जीत पर गौचर-रानीगढ़ मंडल में जश्न, मिष्ठान वितरण
केएस असवाल
गौचर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। गौचर-रानीगढ़ मंडल में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया।

इस दौरान वाराणसी से बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आए नगर निगम पार्षद विनय कुमार भी अपनी गाड़ी रोककर विजय जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि वर्षों से पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है और यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जीत है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह नेगी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, जिला महामंत्री (अनुसूचित जाति मोर्चा) सुनील कुमार, आईटी संयोजक सुरेंद्र पुंडीर, सरोजनी भण्डारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

