![](https://pahadraftar.com/wp-content/uploads/2021/07/WhatsApp-Image-2021-07-31-at-4.56.53-AM-1-1024x947.jpeg)
सेवानिवृत्ति पर नायब तहसीलदार नन्दप्रयाग को दी विदाई
चमोली तहसील में आयोजित किया गया विदाई समारोह
गोपेश्वर। नन्दप्रयाग में कार्यरत नायब तहसीलदार सेवानिवृत्ति हो गए हैं। इस अवसर पर उनके विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें संयुक्त मजिस्ट्रेट सहित तहसील चमोली के अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी।
शनिवार को नन्दप्रयाग के नायब तहसीलदार भक्तदर्शन परमार 33 साल 2 माह की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर तहसील चमोली में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक सादे कार्यक्रम में उन्हें फूल-मालाएं डालकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट चमोली अभिनव शाह द्वारा सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार भक्तदर्शन परमार का माल्यार्पण करने के बाद उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार भक्तदर्शन परमार ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट चमोली अभिनव शाह, तहसीलदार धीरज सिंह राणा, नायब तहसीलदार घाट राकेश देवली, राजस्व निरीक्षक हुकुम सिंह रावत, पेशकार प्रीती सती, नाजिर राकेश नेगी, रजिस्ट्रार कानूनगो दलबीर नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक पपड़ियाणा मोहन लाल, राजस्व उपनिरीक्षक चमोली नीरज स्वरूप, कुलदीप शाह, पूजा, किरन,अनुज बंडवाल , महावीर नेगी, उप निबन्धक एलएस बोरा, बीएस असवाल सहित कईं अधिकारी व कर्मचारी व अधिवक्तागण शामिल थे।