ऊखीमठ : कर्मवीर कुंवर बने कांग्रेस के सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Team PahadRaftar

युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुंवर को जनपद कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सोशल मीडिया अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत, राष्ट्रीय संयोजक संदीप गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर, प्रदेश संयोजक मधुसूदन सुन्द्रियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत और कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कण्डारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मवीर कुंवर के संगठनात्मक अनुभव और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। इससे जनपद में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुंवर ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण से करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया जनसंवाद और जनसमस्याओं को उठाने का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष ऊखीमठ संतोष शैव ने कहा कि कर्मवीर कुंवर की नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रियता से जनपद में पार्टी का सोशल मीडिया संगठन और मजबूत होगा। वहीं दौलत पंवार, रविन्द्र रावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी से संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और पार्टी की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

गोपेश्वर : राष्ट्रीय एकता दिवस पर चमोली पुलिस ने ली शपथ, तीन पुलिसकर्मी सम्मानित

एसपी सुरजीत सिंह पंवार को मिला डीजीपी प्रशस्ति डिस्क (सिल्वर), उपनिरीक्षक अमनदीप सिंह को गोल्ड डिस्क गिरीश चंदोला, थराली। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को चमोली पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। पुलिस लाइन गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, […]

You May Like