गौचर : लक्ष्मण सिंह रावत को राज्य स्तरीय सम्मान, प्रेस क्लब गौचर ने दी बधाई

Team PahadRaftar

ग्रामीण विकास और युवाओं को रोजगार देने के क्षेत्र में कर रहे उल्लेखनीय कार्य

गौचर। श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश ट्रस्ट की ओर से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं प्रेस क्लब गौचर के सदस्य लक्ष्मण सिंह रावत को राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किए जाने पर प्रेस क्लब ने खुशी जताई है। क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।

विकासखंड नारायणबगड़ के ईड़ा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह रावत राजनीति के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। वह कांग्रेस में प्रदेश स्तर के विभिन्न पदों पर रहे। इसके बाद कोठली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए और बाद में भाजपा से जुड़कर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने।

रावत ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से अपने गांव में कीवी उत्पादन और पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही गौचर में आशा पर्यटन, पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास समिति का कार्यालय स्थापित कर स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने की पहल की। वह पूर्व में पर्वतजन पत्रिका से भी जुड़े रहे हैं और वर्तमान में प्रेस क्लब गौचर के सदस्य हैं।

सामाजिक सेवा, जनकल्याण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ट्रस्ट ने उन्हें राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि पर प्रेस क्लब गौचर के अध्यक्ष खुशाल सिंह असवाल, संरक्षक चंद्रबीर गायत्री, सलाहकार दिग्पाल गुसाईं, संप्रेक्षण भानुप्रकाश नेगी, गोविंद सिंह, अरुण मिश्रा, देवेंद्र गुसाईं, प्रदीप लखेड़ा और एलपी लखेड़ा ने प्रसन्नता जताई।

पत्रकार सोनिया मिश्रा, संतोष कुंवर, सौरभ गुसाईं, ईश्वर सिंह राणा, संदीप कुमार, अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुरेंद्र सिंह कनवासी और कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल सहित अन्य लोगों ने भी उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

You May Like