
चमोली। हरेला पर्व के अवसर पर लंगासू गांव के केदार तोक में शिक्षक एवं प्रकृति प्रेमी मनोज सती के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान चलाया गया। ग्रामीणों, महिला मंगल दल और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर 50 पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

मनोज सती ने बताया कि पिछले सप्ताह भी केदार तोक में ग्रामीणों के सहयोग से 250 पौधों का रोपण किया गया था। हरेला के दिन अभियान को आगे बढ़ाते हुए 50 और पौधे लगाए गए। इस दौरान आंवला, आम, तेजपत्ता, बांज, फणियाठ, देवदार, अमरूद, नींबू और जामुन समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
उन्होंने कहा कि सावन माह के दौरान पौधरोपण अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र हरियाली से आच्छादित हो सके।

अभियान में टीका प्रसाद मैखुरी, रमेश मैखुरी, विक्रम मिंगवाल, प्रेमबल्लभ सती, अशोक सिमल्टी, प्रेम सिंह, दिनेश शैली, अनिल मैखुरी, अनिल मेवाड़, त्रिलोक शैली, मदन मोहन भट्ट, उमेश सती, वीरेंद्र गोस्वामी, लकी मैखुरी, पवन गोस्वामी, प्रकाश डिमरी, वन सरपंच बीना सती, गणेश देवी, लता देवी, माशांति देवी, गोदावरी नगवाल, विद्या देवी, मंजू देवी, ज्योति मलेठा, गायत्री मलेठा, मीना मलेठा, संगीता नगवाल और देवेश्वरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।
