थराली : ग्वालदम में विधायक भूपाल राम टम्टा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात

Team PahadRaftar

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान, क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण का दिया भरोसा

गिरीश चंदोला थराली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 139वें एपिसोड को रविवार को थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने ग्वालदम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद विधायक ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। जानकारी के अभाव में कई पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें और पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने में सहयोग करें।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं भी विधायक के सामने रखीं। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में भाजपा थराली मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, रणजीत सिंह नेगी, जय सिंह बिष्ट, हरीश जोशी, देवी जोशी, मीनू टम्टा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : मंगलेश डंगवाल के गीतों पर झूम उठा पोखरी शरदोत्सव

‘माया बांध’ और देवी जागरों ने बांधा समां, देर रात तक लोकगीतों पर थिरकते रहे दर्शक केएस असवाल  पोखरी। नगर पंचायत पोखरी की ओर से आयोजित 20वें हिमवत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक मंगलेश डंगवाल के नाम रही। उनके लोकगीतों, […]

You May Like