चमोली : सेवा संकल्प यात्रा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिले रघुबीर बिष्ट

Team PahadRaftar

संगठन के संघर्षपूर्ण दौर की यादें साझा कीं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बताया संगठन की अमूल्य पूंजी

पहाड़ रफ्तार

गोपेश्वर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं रुद्रप्रयाग जिले के सह प्रभारी रघुबीर सिंह बिष्ट की सेवा संकल्प यात्रा बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में जारी है। यात्रा के तहत वह गांव-गांव पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ एवं संगठननिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जान रहे हैं।

सगर, गंगोल गांव और भगवान रुद्रनाथ की धरती पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान संगठन के पुराने संघर्षों की यादें ताजा हुईं। बिष्ट ने कहा कि 1980 और 1990 के दशक में सीमित संसाधनों के बीच कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और मार्गदर्शन को संगठन की अमूल्य पूंजी बताया।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा का उद्देश्य पुराने साथियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ नई पीढ़ी को संगठन के संघर्ष और कार्यकर्ता जीवन से परिचित कराना है। यात्रा के दौरान बिष्ट ने बचन सिंह नेगी, सतेन्द्र सिंह रावत, हरक सिंह, आनंद सिंह, नन्दन सिंह, अनिल, सुभाष, प्रदीप सिंह, मानवेन्द्र, माइकल और गोविंद सिंह समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लंबे समय बाद हुए मिलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुराने अनुभव और संगठन से जुड़ी यादें साझा कीं।

बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तीकरण तथा गांवों में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर काम किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन के विस्तार का भी दावा किया।

बिष्ट ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा केवल जनसंपर्क का माध्यम नहीं है, बल्कि उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अभियान है, जिन्होंने कठिन दौर में संगठन की नींव मजबूत की। उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वरिष्ठ और संगठननिष्ठ कार्यकर्ता तक पहुंचने को अपना संकल्प बताया।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : चार दशक की पुलिस सेवा के बाद पैतृक गांव लौटे देवेन्द्र रावत का नागरिक अभिनंदन

मक्कू पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और परिजनों ने ढोल-दमाऊं के साथ किया स्वागत लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। जोशीमठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पद से करीब चार दशक की पुलिस सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए देवेन्द्र रावत का पैतृक गांव मक्कू पहुंचने पर नागरिक अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने […]

You May Like