गौचर : सिरण में आंगन मिलन कार्यक्रम, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित

Team PahadRaftar

विधायक अनिल नौटियाल ने वितरित की पौष्टिक आहार किट, बच्चों को भी बांटा पोषाहार

गौचर/कर्णप्रयाग। विकासखंड कर्णप्रयाग की सिरण ग्राम सभा में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र सिरण में आयोजित कार्यक्रम में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

Oplus_0

इस दौरान विधायक और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों को पौष्टिक आहार की किट वितरित कर सम्मानित किया। बच्चों को भी पौष्टिक आहार वितरित किया गया। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में कुपोषण की रोकथाम और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार के महत्व पर जोर दिया गया। इस दौरान महिला मंगल दल सिरण की महिलाएं भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में रमेश नेगी, अरुण कोहली, ईश्वर नेगी, धन सिंह पुंडीर और नितेश चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : मगनलाल शाह महाविद्यालय में एनएसयूआई का दबदबा, सभी प्रमुख पदों पर जीत

मगनलाल शाह महाविद्यालय में एनएसयूआई का दबदबा, सभी प्रमुख पदों पर जीत केएस असवाल नारायणबगड़। मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग-नारायणबगड़ में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों ने खुशी जताई। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के हिमांशु […]

You May Like