चमोली : जोशीमठ महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल

Team PahadRaftar

29 सितंबर को मतदान, उसी दिन घोषित होगा परिणाम; छह पदों के लिए होगा चुनाव

संजय कुंवर

जोशीमठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया है। शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने निर्वाचन अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव कार्यक्रम सामने आते ही परिसर में छात्र राजनीति से जुड़ी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय छात्रसंघ प्रतिनिधि के पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। 29 सितंबर को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों और छात्र-छात्राओं से चुनाव के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने तथा परिसर में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

You May Like